बांसवाड़ा: मोहन कॉलोनी स्थित एसबीआई बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, देने वाला आरोपी गिरफ्तार
फर्जी ईमेल आईडी बनाकर बैंक में बम होने का धमकी भरा मेल भेजा था, जिससे बैंक प्रशासन और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था। कोतवाली थानाधिकारी बुद्धाराम बिश्नोई व साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी वंश हेड़ा को गिरफ्तार किया। बैंक खाली कराया गया और पुलिस- प्रशासन अलर्ट हो गया।तकनीकी जांच में सामने आया कि फर्जी ईमेल आईडी मोहन कॉलोनी निवासी वंश हेड़ा ने बनाई ।