गिरिडीह: पांडेयडीह के पास ट्रांसफार्मर लोड टाटा मेजिक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान।
गिरिडीह के पाण्डेयडीह में ट्रांसफार्मर लोड टाटा मेजिक गाड़ी में शनिवार की सुबह करीब 7 बजे आग लग गई। घटना में गाड़ी ,चार ट्रांसफार्मर और गाड़ी में रखा चालक का मोबाइल चार्जर और चारों ट्रांसफार्मर के चलान जलकर राख हो गए। गाड़ी के चालक मिथिलेश कुमार ने बताया कि टाटा मेजिक गाड़ी गैस सिलेंडर से चल रहा था। और गैस लीकेज होने के कारण गाड़ी में अचानक आग लगना शुरू हुआ।