राजनगर: रामशिला टेक गांव में पेयजल संकट गहराया, महिलाएं-बच्चे एक किलोमीटर दूर श्मशान घाट और कब्रिस्तान के पास बने जल स्रोत से
राजनगर जनपद क्षेत्र के रामशिला टेक गांव में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि गांव की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग रोजाना करीब एक किलोमीटर दूर श्मशान घाट और कब्रिस्तान के पास बने जल स्रोत से पानी लाने को मजबूर हैं।जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने अपनी समस्या सामने रखते हुए बताया कि गांव में पानी की किल्लत को