नानपारा: नानपारा विश्वनाथ मंदिर में लखनऊ में हुए अग्निकांड में मृत छात्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की गई शोकसभा
लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि देने के लिए नानपारा के विश्वनाथ मंदिर में सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह सभा लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड में मारे गए छात्रों की याद में आयोजित की गई