बरेली: जागृति नगर की रहने वाली महिला ने पति व ससुरालियों पर लगाया दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के जागृति नगर की रहने वाली महिला ने पति व ससुरालियों पर लगाया दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकलने का आरोप। महिला ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं एसएसपी बरेली से मामले की शिकायत की है। एसएसपी बरेली तत्काल थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।