सुल्तानपुर: समरथपुर में भोलेनाथ के दरबार में भंडारे की धूम, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
धनपतगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत समरथपुर स्थित जबरगंज के प्राचीन भोलेनाथ शिव मंदिर में सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस विशेष धार्मिक आयोजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान शिव के दर्शन के साथ प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भंडारे की समस्त व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी स्थानीय कार्यकर्त