बालोद: जलाशयों का जलस्तर गिरा: तांदुला में 12 फीट, खरखरा में 10.70 फीट कम पानी, मांग के अनुसार हो रहा डिस्चार्ज
Balod, Balod | May 3, 2026 बालोद जिले के प्रमुख जलाशयों का जलस्तर लगातार घट रहा है। तांदुला, खरखरा, गोंदली और मटियामोती जलाशयों से बीते लगभग एक माह से तालाबों को भरने के लिए पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है।