चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान द्वारा सभी अनाज व्यापारियों के साथ व्यापार महासंघ कार्यालय पर मीटिंग की गई
व्यापार महासंघ संस्थान द्वारा आज सभी अनाज व्यापारियों के साथ व्यापार महासंघ कार्यालय पर मीटिंग की गई। अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने सभी अनाज व्यापारियों से समस्याओं को जानकर कृषि विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया एवं उनसे अनुरोध किया कि वह सभी व्यापारियों को उनकी समस्या अनुसार समाधान प्रदान करने का प्रयास करें। जिससे पुनः सुचारू रूप से कृषि मंडी चल सके।