गढ़वा: गढ़वा जनसुनवाई में उठे जमीन, राशन और मजदूरी भुगतान के मुद्दे, त्वरित समाधान के निर्देश
Garhwa, Garhwa | Apr 28, 2026 गढ़वा समाहरणालय में उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जहां जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा और मजदूरी भुगतान से जुड़े कई मामले सामने आए।भंडरिया के तपसी राम ने 40 वर्षों से जमीन पर कब्जा होने की शिकायत करते हुए सीमांकन की मांग की।