गुण्डरदेही: पैरी के पास दुर्ग-बालोद मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज
बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम पैरी स्थित दुर्ग-बालोद मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मर्ग जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर गुण्डरदेही पुलिस ने ट्रक चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।