पट्टी: पट्टी नगर की रामलीला के मंच पर धनुष टूटा, यशवंत और शीतल विवाह बंधन में बंध गए
पट्टी नगर में चल रहे श्री हनुमान रामलीला समिति में मंगलवार की शाम को मंगलगीत की मधुर ध्वनि बहुत कर्णप्रिय लग रही थी। आबालवृद्ध सभी उत्साहित, उल्लासित और मगन थे। राम बारात विवाह मंडप रायपुर रोड से निकली तो वह सिर्फ प्रतीकात्मक नही थी बल्कि समिति के पदाधिकारियों के हृदय में रामलीला के आयोजन की सार्थकता और किसी की भलाई और परोपकार की भावना जागृत होकर आह्लादित क