भीमपुर: डोडर गांव में सामाजिक बंधुओं ने की गौ पूजा, गौ रक्षा का दिया संदेश, अभियान चलाया जाएगा
Bhimpur, Betul | May 29, 2026 भीमपुर विकासखण्ड क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम डोडर में सामाजिक बंधुओं की अनोखी पहल देखने को मिली। सामाजिक लोगों ने गौ पुजन किया, इस दौरान उन्होंने गौ रक्षा का संकल्प लिया। वहीं डोडर के सरपंच उईके ने बताया कि गौ सेवा और रक्षा के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। ताकि गौ तस्करी जैसे मामलों को रोका जाए।