सिंगरौली: पीएम आवास गनियारी में पानी की किल्लत, एक हफ्ते से नहीं मिल रहा पानी, हैण्डपंप भी हुआ खराब, निगम से लगाई गुहार
पीएम आवास गनियारी में 37 से 50 नंबर ब्लाक के रहवासियों के सामने पानी की भीषण समस्या खड़ी है। पिछले एक सप्ताह से मोटरपाईप लाईन खराब हो जाने के कारण रहवासियों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। रहवासियां ने बताया कि फोन तथा लिखित शिकायत देने के बावजूद भी पानी की कोई व्यवस्था नगर पालिक निगम द्वारा नहीं की गयी।