सिंगरौली: मंडला की टीम ने रायसेन को दी शिकस्त अंबेडकर स्टेडियम विन्ध्यनगर में अंतर जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
अंतर जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसपी निवेदिता गुप्ता, विशिष्ट अतिथि कार्यकारी निदेशक एनटीपीसी ई सत्यफणि कुमार एवं अन्य नागरिकों की उपस्थिति में टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहला मैच मंडला बनाम रायसेन के बीच खेला गया। जहां एक तरफा मुकाबले में मंडला की टीम ने 14 गोल कर जीत हासिल की है।