खजनी: सिकरीगंज के लालमनपुरा में भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
सिकरीगंज क्षेत्र के लालमनपुरा गांव में गुरुवार को पांच दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच निकली यह यात्रा गांव से होते हुए कुआनो नदी तट तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा और पुनः यज्ञ स्थल पर लौटकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।