डेहरी: पदुहार गांव के पास बालू लदा ट्रक पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल हुआ
Dehri, Rohtas | Apr 12, 2026 पदुहार गांव के पास बालू लदा ट्रक पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल। रविवार को दोपहर क़रीब 12 बजे रोहतास जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र अंतर्गत पदुहार गांव के पास डिहरी-बिक्रमगंज मुख्य मार्ग पर एक बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक वाहन के अंदर ही फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।