हुज़ूर: भोपाल के नजीराबाद में एक युवक पर जानलेवा हमला , आरोपियों ने मारी गोली
Huzur, Bhopal | Feb 22, 2024 भोपाल के नजीराबाद में एक युवक पर जानलेवा हमला हो गया। युवक रुनाहा-मंगलगढ़ के बीच सड़क किनारे पेशाब कर रहा था। तभी बाइक सवार 3 नकाबपोशों ने उसके बाये पैर पर गोली मारी, और भाग निकले। थाना प्रभारी हरिशंकर वर्मा का कहना है कि घायल युवक अर्जुन साहू मजीदगढ़ का रहने वाला है। वह विद्युत विभाग का प्राइवेट कर्मचारी है।