हुज़ूर: भोपाल के तारा सेवनिया में रहने वाली नव विवाहिता ने लव मैरिज के 3 साल बाद किया सुसाइड
Huzur, Bhopal | Feb 21, 2024 भोपाल के तारा सेवनिया में रहने वाली नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सुसाइड के समय वह घर में अकेली थी। उसकी सास गांव में स्थित एक घर में पूजा में शामिल होने गई थीं। पति काम पर गया हुआ था। सास के लौटने पर खुदकुशी का खुलासा हुआ। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है