गोपालपुर: भवानीपुर में चोरी गई मोटर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
रंगरा थाना पुलिस ने मोटर चोरी मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को अवोध यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 जून की रात भवानीपुर स्थित उनके घर से मोटर चोरी हो गई थी। मामले में रंगरा थाना कांड संख्या 172/26 दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भवानीपुर निवासी निक्की यादव को गिरफ्तार किया।