कुंडा: बाघराय थाना क्षेत्र के मां चामुण्डा धाम के पास रिहायशी मकान में खुलेआम हो रही गांजे की बिक्री
बाघराय थाना क्षेत्र के मां चामुण्डा धाम के पास एक रिहायशी मकान में खुलेआम गांजा की बिक्री की जा रही है। शनिवार शाम करीब 7:00 बजे गांजा बिक्री करने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।