कुंडा: बाघराय इलाके के शकरदहा गांव में स्थगन आदेश के बावजूद जबरन कब्जा, रोकने गई महिला के साथ हुई मारपीट
बाघराय इलाके के शकरदहा निवासिनी गिरिजा देवी ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे पुलिस को शिकायती पत्र दिया । आरोप लगाया की दबंग पड़ोसियों द्वारा न्यायालय के स्थगन के आदेश के बावजूद भी उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। जब वह रोकने के लिए पहुंची तो उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश करते हुए जान से मारने की कोशिश की गई है। शिकायत के बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है