कुंडा: जेठवारा के अष्टभुजा विद्या निकेतन स्कूल में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति-5 के तहत शनिवार दोपहर 2 बजे अष्टभुजा विद्या निकेतन इंटर कालेज में जाकर एंटीरोमियो टीम ने छात्राओ को जागरूक किया। उन्हें सुरक्षा और आत्मरक्षा के टिप्स भी बताए गए।थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि छात्राओं और किशोरियों को छोटी से छोटी घटना को भी छिपाना नहीं है। उन पर छेड़छाड़, छींटाकशी, अभद्र व अश्लील टिप्पणी करने वालों को सबक सिखाना है।