उधवा: उधवा प्रखंड सभागार कक्ष में आगामी 24 जून को होगा एसआईआर को लेकर बीएलए-2 का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
उधवा प्रखंड सभागार कक्ष में आगामी 24 जून को मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के निमित्त प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इस संदर्भ में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी उधवा जयंत कुमार तिवारी ने शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे इस संवाददाता को जानकारी दी।