प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आदिवासी का महत्वपूर्ण त्योहार सोहराय धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।इस दौरान गोविंदपुर,मनियामोर, दुर्गापूर, कर्कटडीह, डालावर, पथार, महादेव बथान,पलहारपुर, नूनाजोर, अमडीहा आदि आदिवासी गांवों में सोहराय पर्व उत्सव के साथ मनाया जा रहा है।इस दौरान आदिवासी महिला पारंपरिक परिधान में सज-धज कर मांदर की थाप पर थिरकते नजर आई।