किशनगढ़: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की किशनगढ़ शाखा ने पर्यावरण प्रकल्प के अंतर्गत मार्बल एरिया में की जीव सेवा
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की बनी-ठनी किशनगढ़ शाखा द्वारा पर्यावरण प्रकल्प के अंतर्गत ग्यारस के पावन अवसर पर सेवा कार्य आयोजित किया गया। सोमवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी इस दौरान शाखा की सदस्यों ने मार्बल एरिया स्थित कबूतर खाने में दाना व जल सेवा प्रदान की। इसके साथ ही मोक्षधाम में भी पक्षियों के लिए दाने की व्यवस्था की गई।उत्साह के साथ की जीव सेवा