बरेली: बरेली के युवक को सऊदी भेजने के नाम पर 2 लाख की ठगी, गरीब युवक से जेवर बिकवाकर पैसे ऐंठे
विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर एक गरीब परिवार से 2 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीबीगंज थाना क्षेत्र के विधीलियां निवासी फैजान को सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर वसीम और उसके पिता जावेद खान ने तीन किस्तों में मोटी रकम वसूल ली। पीड़ित अनपढ़ होने का फायदा उठाकर झूठे एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर और अंगूठे लगवाए गए।