बरेली: बरेली में घर में घुसकर तलवार-छुरी से जानलेवा हमला, 20 दिन बाद भी आरोपी आज़ाद, पीड़ित परिवार दहशत में
थाना नवाबगंज क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 0034/2026 में नामजद आरोपी आलिम और उसके साथी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जबकि आरोप बेहद गंभीर हैं। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने घर में घुसकर तलवार, छुरी और बांके से हमला किया, जिसमें बहन शबाना और पत्नी फरमीदा को जान से मारने की नीयत से बेरहमी से वार किए गए। परिवार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।