गोरखपुर: गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने पीएम के मन की बात सुनने के बाद अपने आवास के बाहर बारिश मे छाता लेकर सुनी लोगों की समस्याएं
गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन ने रविवार को अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। जनता दरबार में आए पीड़ित लोगों से सांसद रवि किशन ने उनकी समस्याओं को सुना और उसके निवारण का आश्वासन भी दिया। वही सांसद ने भाजपा के पदाधिकारी का कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात को सुना।