मुरैना नगर: टंच रोड विवाद में पलटी पूरी कहानी,पूर्व पार्षद बोले-मुझ पर हुआ हमला,फायरिंग कर जमीन पर कब्जे की कोशिश का लगाया आरोप।
मुरैना शहर की टंच रोड पर गुरुवार को जमीनी विवाद में हुए झगडे में अब नया मोड़ आ गया है।जिला अस्पताल में भर्ती पूर्व पार्षद अजय यादव ने आज शाम आरोप लगाया कि ब्रजेश यादव पक्ष शासकीय रास्ते और उनकी जमीन पर कब्जा कर रहा था। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और कट्टे से फायरिंग भी हुई। शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।