जमालपुर थाना क्षेत्र मे हो रही ताबड़तोड़ चोरियां से ग्रामीणों में डर का माहौल है। मदरां ग्राम पंचायत के शाहपुर माफी गांव में परचून की दुकान का ताला तोड़कर आज्ञात चोरों ने दुकान में रखे पौने तीन लाख रुपये नकदी एवं 25 हज़ार का सामान चुरा ले गए। दुकानदार द्वारा तहरीर देने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।