धमतरी: ओवर ब्रिज के पास बाइक की टक्कर से मोपेड सवार ढाई साल के बच्चे सहित तीन लोग हुए घायल
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कसही निवासी धरम यादव आज बुधवार को अपने मोपेड वाहन में अपनी पत्नी और ढाई साल के नाती के साथ संबलपुर आ रहा था। तभी सांकरा ओवर ब्रिज के पास बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दी। जिसमें तीनों घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उनका इलाज जारी है।