कन्नौज: उदेतापुर गांव निवासी महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को लगाई आग, पति ने जिला अस्पताल पहुंचाया
सदर कोतवाली क्षेत्र के उदेतापुर गांव निवासी महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद से आग लगाकर आत्मदाह करने का किया प्रयास,जिसकी जानकारी शुक्रवार को समय लगभग 2:30 मिनट प्राप्त हुई ,आग लगने से झुलसी महिला का पति महिला को उपचार के लिए कन्नौज के जिला अस्पताल लेकर पहुंचा,जहां पर मौजूद डॉक्टर ने आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसी महिला का उपचार किया गया।