अनूपपुर: यातायात थाना में स्कूल व यात्री बस संचालकों की बैठक, सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
स्कूली बच्चों और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अनूपपुर यातायात थाना में जिला परिवहन अधिकारी एवं यातायात प्रभारी की मौजूदगी में स्कूल और यात्री बस संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बसों के इमरजेंसी एग्जिट, फिटनेस, परमिट, बीमा, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर, जीपीएस व अन्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।