बीना: कृषि उपज मंडी के सामने हाट बाजार में सजी रंग-बिरंगी सब्जियां, रसायन मुक्त सब्जियां खरीदने उमड़ी लोगों की भीड़
Bina, Sagar | May 3, 2026 शासन के निर्देश पर कृषि विभाग की निगरानी में हर रविवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह विशेष जैविक बाजार लगाया जा रहा है। आज भी करीब एक दर्जन किसान अपने खेतों से तरोताजा जैविक उत्पाद लेकर पहुंचे।जिसमें टमाटर, काकड़ी, पुदीना, धनिया, चुकंदर, प्याज, भिंडी, पपीता, बेल इमली, करेला, आलू और कई तरह की हरी सब्जियां व फल आदि उपलब्ध हैं।