सुरसंड थाना क्षेत्र के टावर चौक के पास पुलिस ने नेपाल से अवैध रूप से लाई जा रही 35 पीस नेपाली सौफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह निवासी श्रीभगवान जी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता के अनुसार आरोपी प्लास्टिक के झोले में शराब ला रहा था। अवर निरीक्षक अभिजीत सिंह ने टीम के साथ उसे दबोचा। उसके खि