अजयगढ़: भानपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक हुआ घायल हालत गंभीर
अस्पताल में भर्ती इलाज जारी
परिजनों ने बताया कि बुद्धू अनुरागी अपने घर के पास स्थित खेत मे भैंस चरा रहा था। तभी अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से बुद्धू बुरी तरह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी मिलते ही तत्काल परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से घायल को ऑटो से इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ़ लाया गया जहाँ घायल का इलाज जारी है