अजयगढ़: रेत माफिया के खिलाफ मैदान में उतरे कांग्रेसी,अवैध रेत खदान रामनई में पहुंच कर किया धरना प्रदर्शन मचा हड़कंप सौंपा ज्ञापन
अजयगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम भानपुर,वीरा,जिगनी,चंदौरा व रामनई में नदी के अलावा निजी भूमि,शासकीय भूमि,गोचर आदि में चल रहे रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अनगिनत शिकायती आवेदन व ज्ञापन सौंपने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने कांग्रेसी नेता व स्थानीय ग्रामीण रामनई पहुंचकर अवैध रेत खदान में धरना पर बैठ गए,तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है ।