अजयगढ़: यूपी के पुंगरी पुल के पास मिला बलदुपुरवा के नाले में बही महिला का शव, 2 दिनों तक चला SDERF टीम का रेस्क्यू
महिला का शव एमपी सीमा से दूर पुंगरी पुल के पास करतल जिला बांदा यूपी में मिला है। बताया गया है कि सुमन राजपूत उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी ग्राम बल्दूपुरवा घास काटने के लिए गई थी जो लौटते समय नाले में पानी के तेज बहाव में बह गई जिसकी तलाश के लिए पन्ना से रेस्क्यू टीम पहुंची और दो दिनों की मशक्कत के बाद महिला का शव खेजने में सफलता मिली।