सीबीएससी सेंट्रल स्कूल द्वारा आयोजित दो दिवसीय माघ मेला का उद्घाटन शनिवार की दोपहर दो बजे के करीब सभापति किरण उपाध्याय एवं जदयू नेता मनोज उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। वहीं मेला परिसर में बने मंच का उद्घाटन तरारी विधायक विशाल प्रशांत, सभापति किरण उपाध्याय, जदयू नेता मनोज उपाध्याय एवं सीबीएससी के निदेशक संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।