आगरा: गढ़ी चांदनी में बाइक सवार युवकों से मारपीट, पुलिस के सामने हुआ हंगामा, एक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज
Agra, Agra | Jan 23, 2026 थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के गढ़ी चाँदनी में बाइक सवार युवकों के साथ बिना वजह मारपीट की गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने जाम का आरोप लगाकर वीडियो बनाया और मना करने पर गाली-गलौज व मारपीट की। पुलिस के सामने भी हंगामा किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी छत्ता से शेषमढ़ी उपाध्याय ने पूरी जानकारी दी है।