आगरा: मघटई चौराहे पर चलती कार बनी आग का गोला, शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ड्राइवर की जलकर दर्दनाक मौत
Agra, Agra | Jan 23, 2026 थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के मघटई चौराहे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। आग के बाद कार के दरवाजे नहीं खुले, जिससे ड्राइवर अंदर ही फंस गया और जलकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।