आगरा: आगरा में मातम करते मुस्लिमों ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद व हिंदुस्तान ज़िंदाबाद के नारे, वीडियो हुआ वायरल
Agra, Agra | Jul 18, 2024 आगरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मोहर्रम के मौके पर शिया समुदाय के लोगों ने मातम करते हुए जोरदारी से पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने के साथ मातम कर रहे लोगों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद की नारे भी लगाए। इनके नारों को सुनकर वहां मौजूद लोगों में देशभक्ति की भावना जाग उठी।