आगरा: विद्युत ट्रांसफार्मर में से तांबा चोरी करने वाले चार अभियुक्त जखौदा पुल रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार
Agra, Agra | Jul 18, 2024 थाना मलपुरा पुलिस टीम SOG सर्विलांस पश्चिमी जोन के द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें विद्युत ट्रांसफार्मर को काटकर तांबा चोरी करने वाले चार अभियुक्तों को जखौदा पुल रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया है, इनके कब्जे विद्युत ट्रांसफार्मर का 300 किलोग्राम तांबा, 2 तमंचा व 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किए है।