छतरपुर पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना भगवा एवं चौकी घुवारा पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गुम हुई बालिका को तलाश कर सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। बालिका को आवश्यक कार्यवाही के बाद शुक्रवार की शाम 4:30 बजे परिजनों को सुपुर्द किया गया।