लाडनूं: रताऊ के समीप चलती बोलेरो कार में लगी अचानक भीषण आग, कार सवार एक व्यक्ति की जिंदा जलने से हुई मौत, मचा हड़कंप
रताऊ सीमा रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक चलती बोलेरो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बोलेरो आग में पूरी तरह स्वाहा हो गई। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। लाडनूं फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू करने का प्रयास किया।