परबत्ता: अगुवानी राका गांव में बंद घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी, नकदी, 200 ग्राम सोना और जमीन के कागजात ले उड़े चोर
खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत अगुवानी राका गांव में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने बंद पड़े एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अगुवानी राका निवासी भोलानाथ मिश्र अपनी बीमार पत्नी के इलाज और