देहलां गांव के युवा नेता रूपिंद्र सिंह देहल को भाजयुमो का प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में खुशी है। रूपिंद्र सिंह ने रविवार शाम विधायक सतपाल सत्ती के निवास पर धन्यवाद दिया और जिम्मेदारी पूरी निष्ठा व मेहनत से निभाने का भरोसा जताया।