मऊगंज: मुदरिया मोड के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर, वाहन हवा में उछला, दो बच्चे गंभीर घायल
Mauganj, Rewa | Dec 6, 2025 मऊगंज थाना क्षेत्र के मुदरिया मोड़ के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। रीवा से बनारस की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मैजिक वाहन को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि मैजिक वाहन हवा में उछलकर दूर जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहम्मद सैयाज 17 वर्ष निवासी रामपुर अपने घर में लगाए गए टाइल्स की बची सामग्री को लेकर मऊगंज आ रहा था