दतिया नगर: ठंडी सड़क पर युवक के साथ मारपीट, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
दतिया के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ठंडी सड़क इलाके में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सोमवार शाम करीब 5 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़े फुब्बारे के पास स्थित राधास्वामी सत्संग कॉलोनी निवासी सोहेल पुत्र नासिर खान ने आरोपी इरफान खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी सोहेल ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहा