चकिया: हड़ौरा में रेगुलेटर पुल धंसने पर किसानों ने किया प्रदर्शन, जल्द निर्माण की मांग की
हड़ौरा गांव में शुक्रवार दोपहर 02 बजे केरायगांव ड्रेन पर बना रेगुलेटर पुल धंस जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और पुल के पुनर्निर्माण की मांग उठाई। बताया गया कि भारी वाहनों के आवागमन से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे हादसे की आशंका बनी है। किसानों ने प्रशासन से जल्द निर्माण कराने की मांग की।